रांची, जून 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू के रहने वाले कार्तिक लोहरा को जमीन से जुड़े केस को नहीं उठाने पर अपराधियों ने उन्हें उनकी हत्या करने की धमकी दी है। अपराधियों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की है। आरोप धनेश्वर गोप, अभिषेक गोप, मंटू गोप, मोनू गोप और आदित्य गोप पर लगा है। इस संबंध में कार्तिक ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कार्तिक ने पुलिस को बताया कि 27 जून की रात में नामजद आरोपी समेत सात से आठ की संख्या में लोग उनके घर पर हमला कर दिया। उनके परिवार के सदस्यों के मारपीट की। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर दस दिन के भीतर जमीन विवाद से जुड़े केस को वह न्यायालय से नहीं उठाता है तो उन्हें और उनके...