दस दिन बढ़ा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
हापुड़, अगस्त 9 -- जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस दिन और चलेगा। शासन के आदेश पर अभियान में दस दिन की वृद्धि की गई है। उक्त अभियान के तहत डेंगू, मलेरिया के मरीज खोजे जा रहे हैं। संचारी रोग नियंत्रण माह एक जुलाई को शुरू हुआ था। उक्त अभियान के तहत पूरे माह विभिन्न गतिविधि कराई गई। अभियान का समापन 31 जुलाई को होना था, लेकिन शासन ने अभियान में दस दिनों की वृद्धि कर दी है। जिसके तहत जिले में दस दिन और गतिविधियां होंगी। मुख्य रूप से उक्त अभियान में डेंगू, मलेरिया एवं बुखार के मरीज खोजे जा रहे हैं। मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि संचारी अभियान का समय दस दिन और बढ़ा दिया गया है। इसमें जो मरीज मिल रहे हैं उनका नजदीक के सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.