दस दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर
जौनपुर, मई 9 -- मड़ियाहूं। ग्राम पंचायत रजमलपुर की यादव बस्ती में 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर गिर गया था, उसे अब तक न तो ठीक किया गया और न ही बदला गया। ऐसे में यहां के 25 घरों के लोग अंधेरे में हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 29 अप्रैल को आई तेज आंधी के दौरान गांव में लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर खंभे सहित टूटकर गिर गया था। बाद में पता चला कि वह जला भी है। घटना के बाद विभाग की ओर से खंभे और लाइन की मरम्मत तो करा दी गई, लेकिन जला ट्रांसफार्मर अब तक बदला नहीं जा सका है। अरविंद यादव, राजदेव यादव, राय साहब तथा पन्नालाल ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। एसडीओ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर का पीआर बन चुका है। जल्दी ही लगा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.