साहिबगंज, जून 4 -- साहिबगंज। सदर प्रखंड के लालबथानी हाजी अब्दुस शकुर टोला में बीते दस दिनों से व्याप्त बिजली संकट दूर हो गया। युवा कांग्रेस के राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम आलम की पहल पर गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। यहां का ट्रांसफार्मर बीते दस दिनों से जला हुआ था और बिजली नहीं रहने से लोग काफी परेशान थे। ग्रामीण आशिक इकबाल, मो. मुस्लिम,जमरूल हक,अफरोज आलम, मुस्तफा कमल,नजरूल हक आदि ने आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...