दस दिन पूर्व अपहृत लड़की अरवल से बरामद
जहानाबाद, मई 25 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद के समीप से 10 दिन पूर्व अपहृत लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि अपहृत लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि बैदराबाद से दस दिन पूर्व एक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उसके पिता के द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद सदर थाने के पुलिस टीम लगातार लड़की को बरामद करने में जुटी हुई थी। यह भी पढ़ें- दस दिन पूर्व अपहृत लड़की अरवल से बरामद अपहृत लड़की को अरवल थाना की पुलिस ने अरवल बाजार से बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.