दस दिनों से लापता बच्चे को पुलिस ने किया बरामद
पूर्णिया, जून 4 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत से करीब दस दिनों से लापता एक बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने से परिवार वालों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर से अचानक गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मामले की सूचना जानकीनगर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- वारिसनगर से लापता किशोर कटिहार से सकुशल बरामद लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बच्चे को जानकीनगर थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.