रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ ट्रांजिट कैंप थाना पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार 12 मार्च को किशोरी अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि किशोरी को एक अधेड़ व्यक्ति के साथ देखा गया था, जिसने उसे बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.