दस दिनों से अंधेरे में डूबा खोरीमहुआ
गिरडीह, मई 11 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के खोरीमहुआ में पिछले 10 दिनों से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खोरीमहुआ चौक सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अंधेरे में जीवन बिताने को विवश हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं, वहीं रात में अंधेरे और गर्मी के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण वे रात में ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना दी गई, लेकिन अब तक इसे बदलने या मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.