चम्पावत, जून 4 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण तथा डामरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रॉजेक्ट मैनेजर, यूयूएसडीए अंकित आर्य ने बताया है कि वर्तमान में जूप-आरएफसी गोदाम-कनलगांव मार्ग पर बिटुमेन सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा रहा है। इसके पश्चात कलक्ट्रेट परिसर और पूल्ड आवास मार्ग के शेष बचे हिस्सों में भी डामरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए वर्तमान में सरफेस ड्रेसिंग और अन्य आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। डीएम मनीष कुमार ने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर इन सभी चिह्नित बिटुमेन सड़कों के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है, ताकि स्थानीय जनता और राहगीरों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा जल्द से जल्द मिल सके। यह भी पढ़ें...