सीवान, मार्च 30 -- बीते 20 से 29 मार्च के बीच सराय, बड़हरिया, रघुनाथपुर, आंदर व मैरवा थाना में हुई हैं घटनाएं चार घटनाओं में गोली लगने से सभी हैं घायल जबकि एक मामले में घायल की हो चुकी है मौत सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बीते दस दिनों के भीतर हमलावरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पांचों घटनाएं सराय, बड़हरिया, रघुनाथपुर, आंदर व मैरवा थाना क्षेत्र से जुड़ी हैं। घटित चार घटनाओं में गोली लगने से सभी घायल हैं जबकि सराय थाने में घटित घटना में इलाज के क्रम में दुकानदार ने दम तोड़ दिया। पहली घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ के समीप की है। जब 26 मार्च को हमलावरों ने थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी रमजान अली का पुत्र महमुदुल हसन को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थाना की पुलिस...