गंगापार, जून 22 -- मांडा के भरारी गांव का ट्रांसफॉर्मर अक्सर फुंक जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले दस दिनों में चौथी बार लगा ट्रांसफॉर्मर भी आते ही ध्वस्त हो गया। मांडा के भरारी गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर संबंधित उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दस दिन पहले खराब ट्रांसफॉर्मर बार बार नैनी स्थित स्टोर जाता है और वहां से मरम्मत के बाद आने पर लगते ही पुनः खराब हो जाता है। गांव के अतुल प्रताप सिंह सहित तमाम लोगों ने बताया कि रविवार को दस दिन में चौथी बार आया ट्रांसफॉर्मर फिर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फूंकने से आपूर्ति ठप, उबल रही जनता पिछले दस दिनों से इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े तमाम उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिना बिजली परेशानी झेल रहे हैं। संबंधित उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से नय...