मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। पहाड़पुर पुलिस ने पश्चिमी सिसवा के सिसवा चौबे टोला गांव निवासी बाबासाहेब चौबे के पुत्र उत्सव राज का दफनाये गए शव को दस दिनों बाद शुक्रवार को क्रब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चे का शव बिगत 3 दिसंबर को उक्त गांव के समीप मखुआ नदी में मिला था। जिसे पानी में डूबकर मरने की आशंका को लेकर उसके परिजनों ने दफना दिया था। 7 दिसंबर को उसके पिता को पता चला कि पड़ोस के लोगों द्वारा उनके बच्चे को मारपीट कर हत्या कर दिया और शव को मखुआ नदी में फेक कर डूब कर मरने की बात फैला दिया था। मृतक के पिता ने थाना को आवेदन देकर अपने पड़ोसी सुमित्रा देवी, झुन्ना चौबे व चिंता चौबे को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मजिस्ट्रेट की ब...