सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। असरसेटी के बैनर तले दस दिनी व्यवसायिक फुलो की खेती का प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को किया गया। मौके पर केंद्र के डायरेक्टर शीत बसंत खलखो ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार से जुडकर अपने व्यवसाय को बढा़ने की बात कही। साथ ही बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में भी विस्तार से बताते हुए समय से लोन की अदायगी करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में सभी प्रकार का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है। उन्होंने विभिन्न ट्रेडो से जुड़कर सभी बेरोजगारो को स्वरोजगार से जुडने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.