हल्द्वानी, अगस्त 26 -- नैनीताल l 5 यूके नेवल एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय मेनू कैंप का समापन आज बुधवार को किया जाएगा। जिसमें प्रतिभाग करने वाले कैडेटों को सर्टिफिकेट वितरित किए जाएंगे l नेवल एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल साह ने बताया कि शिविर का विधिवत समापन समारोह बुधवार को आयोजित होगा। समापन समारोह में कैडेटों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कैप्टन साह ने बताया कि 10 दिवसीय इस कैंप में कैडेटों को नौकायन, आपदा प्रबंधन, अनुशासन और नेतृत्व सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कैडेटों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समापन अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और प्रतिभाग करने वाले सभी कैडेटों को सर्टिफिकेट वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधायक सरिता आर्य...