सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी के बैनर तले दस दिनी आचार पापड़ का प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मौके पर अतिथियों के द्वारा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़कर अपना व्यवसाय करने की बात कही। साथ ही रोजगार के माध्यम से जुडकर अपने परिवार का भरण पोषण करने की भी बात कही। साथ ही बैंक से लोन के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए समय से लोन की अदायगी करने की भी बात कही। समापन समारोह में रुही डुंगडुंग, विनकस लकड़ा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.