बलिया, जून 23 -- बैरिया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो संवर्धन योजना के तहत देशी नस्ल की गाय खरीदने पर प्रदेश सरकार 80 हजार रुपये तक का अनुदान देगी। मुरली छपरा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ एल पी यादव ने बताया कि दूध का उत्पादन बढ़ाने तथा देशी व गंगा तीरी नस्ल की गायों की सुरक्षा संरक्षा के लिये सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना में इच्छुक पशुपालक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...