भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बकाया जलकर की राशि वसूली को लेकर नगर पंचायत ज्ञानपुर की सख्ती बढ़ती जा रही है। गत माह आठ सौ बकाएदारों को नोटिस जारी की गई थी। इसमें चार सौ लोगों ने जलकर का बकाया राशि जमा कर दिया है। जबकि दस बड़े जलकर बकाएदारों को नगर पंचायत ने आरसी जारी कर दी है। जबकि शेष चार सौ से करीब तीन लाख की वसूली की प्रक्रिया चल रही है। प्रभारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा के पूर्व जलकर की शत-प्रतिशत बकाया वसूली की जाए। नगर पंचायत ज्ञानपुर के प्रभारी ईओ ने बताया कि नगर पंचायत में करीब आठ सौ ऐसे उपभोक्ता थे जो करीब पांच लाख रुपया जलकर रोके हुए थे। इन लोगों को गत माह नोटिस जारी किया गया था। इसमें 50 फीसदी लोग जलकर जमा कर दिए हैं। जबकि शेष से वसूली की प्रक्रिया की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.