चम्पावत, अप्रैल 29 -- लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक के दस छात्रों का रोजगार मेले में चयन हुआ है। बीते 25 अप्रैल को काशीपुर में लगे रोजगार मेले में सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, फार्मेसी और मैकेनिकल शाखा के फाइनल वर्ष के 67 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से दस का चयन हुआ, शेष 57 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। छात्रों के चयन पर प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ थुवाल, अनिल रौतेला, किरन चंद्रा और वसीम अहमद ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- सात अभ्यर्थियों का जॉब कैंप में किया गया चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.