अमरोहा, जनवरी 12 -- अमरोहा। मदरसा जामिया लिबनातलित इस्लाम में रविवार को वार्षिक जलसा आयोजित किया गया। जिसमें 10 छात्राओं की रिदा पोशी की गई। इन छात्राओं ने आलमियत (कुरान, हदीस और फिक्ह) का कोर्स मुकम्मल किया है। अब यह छात्राएं मदरसों में धार्मिक तालीम के साथ रोजमर्रा के कामों को इस्लामी तरीके से पूरा करने के बारे में जानकारी दे सकेंगी। कोई भी व्यक्ति, युवती या महिलाएं उनसे जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में शिक्षा (इल्म) की महत्ता बताई गई और शिक्षा हासिल करने पर जोर दिया गया। दाऊद सराय बिजलीघर के नजदीक स्थित मदरसा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा जामिया इस्लामिया अरबिया के उस्ताद-ए-हदीस मुफ्ती मोहम्मद जाहिद रहे। उन्होंने कहा कि कयामत के दिन इंसानों के आमाल को तौला जाएगा। लोगों की बातों और उनके कामों (आमाल) को तौला ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.