बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र अतर्रा में रविवार को सभी पुरानी मशीनों को हटाकर नई मशीनें लगाई जाएंगी। इसके चलते सुबह 08 से शाम 06 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप रहेगी। अवर अभियंता अजय कुमार कनौजिया ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.