बहराइच, जून 21 -- चरदा। साहबा पावर हाउस के जमोग फीडर का एक विद्युत पोल शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे जमोग बाजार में ट्रक की टक्कर से टूट गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पंकज कश्यप, दिलीप कुमार, मुकीम अहमद, ननकू, महेश कुमार ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने ट्रक चालक से 10 हजार रुपये लेकर वाहन को छोड़ दिया गया। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीण देर रात सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के बाद विद्युत विभाग की टीम सक्रिय हुई और बांस के सहारे एलटी लाइन को जोड़कर रात लगभग एक बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...