रायबरेली, अप्रैल 9 -- डलमऊ, संवाददाता। जिले के डलमऊ तहसील क्षेत्र में दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार भोर में गढ्ढे में गिट्टी लदा ट्रक फंसने के बाद करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। ट्रक को हटाने और जाम को खुलने में करीब दस घंटे का समय लग गया। इस दौरान जाम में फंसी एम्बुलेंस को रास्ता ना मिलने पर मरीज दर्द से तड़पता रहा। गांवों के संपर्क मार्गो से एम्बुलेंस निकाली गई। इसके बाद मरीज की जान बची। डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर गंगा पुल पार करते ही सड़क पर बने बड़े-बड़े गढ्ढों में गिट्टी लदा ट्रक फंस गया। देखते ही देखते बगल से निकलने वाले ट्रक भी गढ्ढों में फंसते चले गए। इससे उक्त मार्ग पर डलमऊ कस्बे से लेकर फतेहपुर जिले के चौदहमील तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। बुधवार देर रात करीब दो बजे लगना शुरू हुआ जाम करीब दस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.