भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के जोरई स्थित खावांवीर के पास शुक्रवार की रात दस खंभों से बिजली का तार चोर काट ले गए। तार कटने से दर्जनों मकानों में बिजली आपूर्ति ठप रहा। दस खंभों से 120 एमएम का करीब 440 मीटर लंबा तार चोर काट ले गए हैं। अज्ञात के खिलाफ बिजली विभाग ने ज्ञानपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी है। बताया जाता है कि कि अज्ञात चोर द्वारा 440 मीटर बिजली का तार काटा गया है। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय लोग स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, बिजली विभाग के जेई बृजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी गई है। उधर, तार चोरी होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...