दस को कार्य से विरत रहने को आज बनेगी रणनीति
आगरा, अगस्त 5 -- हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर प्रस्तावित 10 अगस्त को आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार को आगरा बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में वार्ता कर रणनीति तय की जाएगी। जिसमें जिले की सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं होटल एंड रेस्टोरेंट एसो. के अध्यक्ष, सचिव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी समिति के महासचिव शैलेंद्र रावत, अनिल तिवारी, आरके नीलम, वीरेंद्र फौजदार, मोरध्वज सिंह, ऋषिराज चौहान आदि ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.