फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ डीपीटी इंफोर्समेंट ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।विभाग की ओर से 10 से अधिक अवैध कॉलोनियों में नोटिस चस्पा किए गए हैं। जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एंक्लेव, पंचशील कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में लगाए गए इन नोटिसों में अवैध रूप से किए गए निर्माणों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप का माहौल है। लोग अपने आशियानों को बचाने के लिए प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास कर पहुंचे, लेकिन कहां कोई मिला नहीं है। यह भी पढ़ें- दस कॉलोनियों अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पाअवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बाद नगर निगम और डीपीटी इंफोर्समेंट की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्...