फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज दानियालपुर में हाईस्कूल के गणित की की परीक्षा के दौरान पकड़े गए पांचों मुन्ना भाई (साल्वर) को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने पांचों साल्वर सहित स्कूलों के प्रधानाचार्य और दलाल सहित दस के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांचो साल्वरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जुटी है। सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीमें पकड़ने के लिये रवाना हुई है। केंद्र व्यवस्थापक राकेश सिंह ने बताया कि आंतरिक सचल दल ने परीक्षा शुरु होने से पहले मोहम्मद अफजल के प्रवेश पत्र पर परीक्षा देने पहुंचे गनेश कुमार निवासी खागा को दबोच लिया गया। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.