मिर्जापुर, मई 25 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर झाड़ी में रविवार को दस केवीए ट्रांसफार्मर चोर खोल ले गए। उपकरण फेंका देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना संतनगर की पुलिस ने उपकरण को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत पावर हाउस दीपनगर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अपने पावर हाउस क्षेत्र का कोई भी ट्रांसफार्मर चोरी होने की सूचना नहीं है। अन्यत्र से चोर ट्रांसफार्मर खोल ले गए होंगे। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि दस केवीए का खोखा के साथ अन्य उपकरण एकत्रित कर सुरक्षित रखा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...