हाथरस, मई 19 -- हाथरस। 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहकर परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- लेखपाल भर्ती परीक्षा में 4176 अभ्यर्थी पंजीकृत उन्होंने परीक्षा केंद्...