गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की तीन टीमों ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापा मारकर 10 कुंतल मिठाई एवं अन्य सामानों को नष्ट और जब्त किया। मिठाइयों पर फंफूद लगने एवं खराब मिठाइयों को नया रूप देकर बेचने की नीयत से भंडारण करने की आशंका में नष्ट करा दिया। इस मौके पर नमूने लिए गए हैं जिसकी जांच रिपोर्ट फेल होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। टीम ने हार्बर्ट बांध के किनारे रामेश्वर पापड़ी एवं चिक्की से करीब 10 कुंतल खराब मिठाई को मौके पर नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये होगी। इस मामले में कारोबारी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। शास्त्री चौक पर वाहन से उरुवा भेजे जा रहे छह कुंतल मिठाई बनाने के सामान जब्त किए गए, जिसमें डेढ़ कुंतल खोवा भी था। कैम्पियरगंज में जेपी ट्रेडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.