भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषकों में बंटने के लिए शासन स्तर से 52 कुंतल संकर मक्का बीज आ गया है। अब तक दस किसानों में दो कुंतल मक्का बीज का वितरण हो चुका है। जिले में 105 कुंतल मक्का बीज आने का लक्ष्य था जिसमें करीब 51 फीसदी यानि 52 कुंतल बीज आ चुका है। कृषि विभाग द्वारा दस किसानों में दो कुंतल वितरित हो चुका है। प्रति बीघा करीब 80 हजार रुपया खेती में लगता है। संकर मक्का की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसदी अनुदान भी किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जिले में किसानों को बांटने के लिए शीघ्र ही करीब 105 कुंतल संकर मक्का का बीज आने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 52 कुंतल आ चुका है। पंजीकृत किसानों में बीज को उचित मूल्य पर वितरित किया जाएगा। जबकि लागत का पचास फीसदी खर्च शासन स्तर से अनुदान के रूप में किसानों को मिलेगा। खरप...