पीलीभीत, मई 5 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने दस किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उनकी फसल की क्षतिपूर्ति क्लेम के चेक वितरित किये। आयोजन के दौरान विधायक ने अपने विचार भी रखे। सोमवार को आयोजन के दौरान राम रतन 68115 रु, राम लाल 71450, गंगा देवी 38906 रु, रामश्री 131621 रु, बाबूराम 33348 रु, लालाराम 55691 रु, गुरप्रीत सिंह 60114 रु, राजपाल सिंह संधू 44525रु, राधे श्याम 71599रु, कढ़ेर 42182रु का चेक दिया गया। इन किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति राशि सीधे इफको टोकिओ जनरल इन्सुरेंस कम्पनी ने भेजी है। इस मौके पर डीडी एग्रीकल्चर राम मिलन सिंह परिहार, जिला क़ृषि अधिकारी नरेंद्र पाल, उपसम्भागीय अधिकारी कौशल किशोर, और बीमा कम्पनी के जिला समन्वयक महेन्द्र भारती उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम म...