गाजीपुर, सितम्बर 11 -- गाजीपुर, संवाददाता। गहमर पुलिस ने शुक्रवार को दस किलों गांजा के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया। बता दें कि नसीरपुर मोड़ के पास गहमर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से मादक पदार्थ लेकर जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी। तभी दो युवक बाइक से आ रहे थे, अचानक पुलिस को देखते हुए वाहन घुमाकर भागने का प्रयास किये। लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी वार्ड नं. 25 जमालपुर युसूफपुर थाना मुहम्दाबाद और फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा ग्राम बालापुर बताया। उनके पास से दस किलो गांजा बरामद किया गया है। उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता ने बताया ...