सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा। शहर के दिवारी स्थित दूरदर्शन केंद्र में एफएम रेडियो प्रसारण शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना को लेकर लोगों में उत्साह है, लेकिन कम क्षमता का एंटीना लगाए जाने के कारण इसका प्रसारण दायरा सीमित रहेगा। ट्रांसमीशन मशीन तो 10 किलोवाट की क्षमता का लगा है लेकिन लेकिन एंटीना दो किलोवाट क्षमता का है। ऐसे में इसका दायरा 70 किलोमीटर से घटकर 15 किलोमीटर तक रहने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अब इस एफएम स्टेशन का लुत्फ दूसरे जिले तो दूर अपने जिले के लोग भी नहीं उठा सकेंगे। जानकारी के अनुसार दिवारी स्थित दूरदर्शन केंद्र में एफएम प्रसारण के लिए लगभग दस किलो वजन का ट्रांसमिशन मशीन लगाया गया है। इसके साथ दो किलोवाट क्षमता का एंटीना स्थापित किया जा रहा है। तकनीकी रूप से देखा जाए तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.