भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन से रविवार को रिकू्रट आरक्षियों की दस किलोमीटर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अनिवार्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 198 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग की। समस्त रिक्रूट आरक्षियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ उत्तीर्ण करना जरूरी था। एसपी की माने तो रविवार को पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दस किलोमीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अनिवार्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 198 रिक्रूट आरक्षियों ने भाग लिया। यह दौड़ पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षणरत आरक्षियों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन का मूल्यांकन करना है। इसे पूरी गंभीरता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित किया गया। जिला आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत यह परीक्...