दस करोड़ से अधिक की जमीन का फर्जीवाड़ा, डीएम ने निरस्त किया
मैनपुरी, जून 8 -- ग्राम पंचायत हुसैनपुर में स्थित सात बीघा जमीन पर चकबंदी अधिकारी से मिलकर अवैध कब्जा किया गया और छह वर्ष पूर्व इस जमीन की प्लाटिंग 40 से अधिक लोगों को कर दी गई जबकि ये जमीन फर्जी रूप से कागजों में दर्ज करवायी गई थी। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इस मामले की सुनवाई पूरी की और सात बीघा जमीन को ग्राम पंचायत में दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। चकबंदी अधिकारी मैनपुरी को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। आरोपियों ने वर्ष 2006 में जमीन को अपने नाम करवा लिया था। बाजार में इस जमीन की कीमत 10 करोड़ से अधिक बतायी गई है। डीएम के आदेश के बाद जमीन खरीदने वाले 40 से अधिक लोगों में हड़कंप मच गया है。 यह भी पढ़ें- दस करोड़ से अधिक की जमीन का फर्जीवाड़ा, डीएम ने निरस्त कियामुकदमे की सुनवाई डीएम ने रामेश्वर दयाल बनाम ग्रामसभा के रूप में चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.