दस करोड़ की सरकारी भूमि माफिया से मुक्त कराई
लखनऊ, अप्रैल 14 -- नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम मस्तेमऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के कब्जे से करीब 10 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि मुक्त कराई। सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित इस भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया जा रहा था, जिसे जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। 1.113 हेक्टेयर भूमि कराई गई खालीअपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गाटा संख्या 1151, 1150 और 1170 की कुल 1.113 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज है। इस पर भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए पूरी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग भविष्य में जनहित और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.