दस करोड़ की भूमि के फर्जीवाड़े में आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अप्रैल 8 -- भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर में एक शिक्षण संस्थान की करीब दस करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच में जुटे हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व सुधीर त्यागी निवासी चुड़ियाला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुष्यंत कुमार निवासी चुड़ियाला तथा अन्य कुछ लोगों ने एक सोसाइटी के कथित प्रबंधक और 11 सदस्यों के साथ मिलकर बीडी इंटर कॉलेज की लगभग 9 बीघा कृषि भूमि फर्जी तरीके से बेच दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.