फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- नूंह। नूंह पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने 10 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया और अवैध हथियार रखने के 32 मामलों में 52 आरोपियों को पकड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ 69 मामलों में 113 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनसे भारी मात्रा में गांजा, सुल्फा, नशीला सिरप, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए। आबकारी अधिनियम में 78 आरोपी पकड़े गए। इसके अलावा जुआ-सट्टा, साइबर अपराध, घोषित अपराधी और चोरी के वाहनों की बरामदगी में भी बड़ी सफलता मिली। एसपी ने जनता से अपील की कि अपराध की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.