भदोही, जनवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अवैध लकड़ी कटान की रोकथाम और लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर वन विभाग की सख्ती बढ़ गई है। पूर्व में 38 आरा संचालकों को नोटिस जारी की गई थी। इसमें अब तक 28 आरा मशीन संचालकों द्वारा 17 हजार प्रति वर्ष की दर से शुल्क जमा कराया जा चुका है। जबकि शेष दस संचालकों को हिदायत दी गई है कि शीघ्र ही शुल्क जमा कराएं। वहीं, अवैध लकड़ी का कटान कराने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होना तय है। डीएफओ विवेक कुमार ने बताया कि जिले में ज्ञानपुर, भदोही, औराई तीन रेंज है। अवैध कटान न हो इसलिए विभागीय सख्ती बढ़ गई है। ठंड के दिनों में लकड़ी कटान तेजी से होती है। ऐसे में कटान पर प्रतिबंध लगाने के लिए विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में ज्ञानपुर, गोपीगंज, लालानगर, दुर्गागंज, औराई, सुरियावां, मोढ़, भदोही, चौरी में आरा मशीन संचालित हो रहे हैं। विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.