नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दस अप्रैल से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान नहीं होगा। मंत्रालय के अनुसार यदि कोई वाहन बिना वैध फास्टैग के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है, तो उपयोगकर्ता यूपीआई से भुगतान कर सकता है लेकिन उन्हें टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बिना आने वाले वाहनों के लिए यूपीआई वैकल्पिक भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा को सुगम बनाना है। अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.