दस अगस्त से UP-84-BA सीरीज के दिए जाएंगे वाहन नंबर
मैनपुरी, अगस्त 7 -- एआरटीओ कार्यालय में विभिन्न वाहनों के पंजीकरण के लिए चल रही यूपी 84-एजेड सीरीज शुक्रवार को समाप्त हो गई। अब वाहनों के पंजीकरण के लिए यूपी 84-बीए की नई सीरीज का शुभारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई सीरीज 10 अगस्त से शुरू होगी। सीरीज से जुड़े वीआईपी नंबर हासिल करने के लिए ई-नीलामी प्रणाली का इस्तेमाल होगा। दस अगस्त को सुबह 8 बजे से यूपी 84-बीए सीरीज की शुरुआत के साथ-साथ वीआईपी नंबर हासिल करने के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि वर्तमान में यूपी 84-एजेड सीरीज में वाहनों के पंजीकरण किए जा रहे थे। सात अगस्त शुक्रवार की शाम यह सीरीज समाप्त हो गई। इस संबंध में कार्यालय के डीवीए को निर्देशित कर दिया गया है कि निजी वाहनों के पंजीकरण के लिए नई सीरीज यूपी 84-बीए शुरू करवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.