दस अगस्त से बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक
फतेहपुर, अगस्त 5 -- फतेहपुर। बच्चों को सेहतमंद और कुपोषण मुक्त बनाने के लिए 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस बार जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1 से 19 साल तक के सभी बच्चों व किशोरों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट निशुल्क खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा खाने से छूट जाएंगे उनके लिए 14 अगस्त को माप-अप राउंड चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा जिसके तहत उन्हें कवर किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन ने बताया कि बच्चों के पेट में मौजूद कीड़े भोजन के पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.