दस अगस्त तक करें कृषि यंत्रों की बुकिंग, 80% तक मिलेगा अनुदान
प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। कृषि विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। किसान 10 अगस्त की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। चयन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा। उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत और कस्टम हायरिंग सेंटर पर 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत एकल कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तथा ग्रामीण उद्यमियों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि ड्रोन, फार्म मशीनरी बैंक और एफपीओ भी इस योजना के दायरे में शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए करें आन लाइन आवेदन यह भी पढ़ें- कृषि उपकरणों पर मिलेगा 50 फीसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.