दस अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना देंगे शिक्षक-कर्मचारी
पटना, अगस्त 2 -- बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 5 से 8 अगस्त तक सभी विवि और कॉलेजों में शिक्षक-कर्मचारी काला बिल्ला लगा कार्यस्थलों पर विरोध दर्ज कराएंगे। 10 अगस्त को सभी विश्वविद्यालयों में सामूहिक अवकाश पर रहकर मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। 11 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक नारेबाजी, विरोध सभा एवं जनजागरण कार्यक्रम करेंगे। मोर्चा का कहना है कि यह अधिनियम विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक प्रशासन पर गंभीर प्रहार करेगा। मोर्चा ने अधिनियम को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर व्यापक जनांदोलन चलाने का निर्णय लिया है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.