दस अगस्त को मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस, बच्चे खाएंगे दवा
गोंडा, अगस्त 7 -- गोण्डा, संवाददाता। देवीपाटन मंडल के विद्यालयों में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मी और आशा कार्यकर्ता बताएंगे कि एल्बेंडाजोल की यह छोटी-सी गोली केवल कृमि संक्रमण से बचाव के लिए नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का पूरा लाभ दिलाने, एनीमिया का जोखिम घटाने और स्वस्थ विकास में मदद करने का माध्यम है। बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा में एक से 19 वर्ष के करीब 52.15 लाख बच्चों व किशोर-किशोरियों को यह गोली खिलाई जाएगी। अपर निदेशक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सभी पात्र बच्चों तक पहुंचना है, चाहे वे स्कूल जाते हों या नहीं। इसके लिए 10,864 आशा कार्यकर्ताओं, 9,779 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। फरवरी 2026 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.