दस्त होते ही बच्चों को दें ओआरएस
गोरखपुर, जुलाई 27 -- गोरखपुर। इंडियन पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन इन दिनों ओआरएस सप्ताह मना रहा है। इसके तहत दस्त से पीड़ित बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाने के लिए परिजनों को जागरूक किया जा रहा है। गोरखपुर पीडियाट्रिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. डीके राय और सचिव डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन आगामी 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ पोस्टर, बैनर के जरिए परिजनों को जागरूक करेंगे। जिन बच्चों की उम्र पांच वर्ष से कम हो उन पर विशेष फोकस रहेगा। ऐसे बच्चों की माताओं को प्रोत्साहित करेंगे कि दस्त होते ही बच्चे को तुरंत ओरआरएस का घोल दें। यह जीवन रक्षक घोल है। इस दौरान डॉ अनुपम विश्वास, डॉ डीके सिंह, डॉ डीके भागवानी, डॉ एमके गुप्ता, डॉ दिनेश चंद्रा, डॉ सतीश जायसवाल, डॉ आरके पांडेय, डॉ अवनीश शाही मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.