हरदोई, मई 14 -- हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. अजित सिंह ने बताया कि अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों की भर्ती 2021 में हुई। इसका संशोधित परिणाम 6 सितंबर 2022 में निकला। इसमें अभ्यर्थियों की अनन्तिम सत्यापित चयन सूची भेजी गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन का काम होगा। संबंधित अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रतियों सहित मूल अभिलेखों के साथ 18 मई व 19 मई को सुबह 10 बजे राजकीय इण्टरकालेज में उपस्थित हों। इसके बाद संबंधित चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज परीक्षण के बाद नियुक्ति संबंधी अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित प्रबंध अधिकारी को भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...