बुलंदशहर, जनवरी 31 -- दस्तावेज लेखक यूनियन का गुरुवार को चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार और गौरव कुमार ने नामांकन किया था। जिसमें पंकज कुमार विजेता रहे और वह यूनियन के अध्यक्ष बन गए। वहीं भूपेंद्र शर्मा सचिव पद पर निर्विरोध रहे। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर मुस्तकीम खान निर्विरोध चुने गए। पदाधिकारियों का कातिबों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वह यूनियन के हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर अंकित शर्मा, अनिल शर्मा, घनश्यामदास, हरीश शर्मा, हिमांशु, विशाल शर्मा, निमिष गर्ग आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.