आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। दस्तावेज में हेराफेरी कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के मामले में महराजगंज थाना की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी मुंशी पुत्र सुरजू के खिलाफ अलग-अलग नाम से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को एक व्यक्ति ने महराजगंज थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उक्त शिकायती पत्र पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी मुंशी ने अपना और पिता का नाम के साथ ही जन्मतिथि में हेराफेरी कर उसे बदल कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया है। इस जांच के आधार पर महराजगंज थाने की पुलिस ने मुंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.