रांची, मई 8 -- रांची। सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉ. अजीत कुमार ने एलआईसी पॉलिसी में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में ली गई दो एलआईसी पॉलिसियों की परिपक्व राशि 58,876 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर कर निकाल ली गई। जांच में दूसरे मोबाइल नंबर और पते का उपयोग सामने आया, जो उनका नहीं है। डॉ. कुमार ने एलआईसी कर्मियों एवं अन्य अज्ञात लोगों पर साजिश कर फर्जी निकासी कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर एलआईसी कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...